OU
LOVE प्रेम
आप जिसे प्रेम कहते हैं, वह मूल रूप से आपकी भावना की मिठास है। आप कहीं बैठकर प्रेम को महसूस कर सकते हैं… आप किसी ऐसे व्यक्ति से प्रेम को महसूस कर सकते हैं, जो आपके पास है भी नहीं।
जब इंसान अपने प्रकृति के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो जाता है, तो वह समझ जाता है कि प्रेम का अनुभव करने के लिए, आनंद का अनुभव करने के लिए, परमानंद का अनुभव करने के लिए, यहां तक कि जीवन के चरम सुखों का अनुभव करने के लिए भी आपको असल में किसी की जरूरत नहीं होती। आप सिर्फ कहीं एक जगह बैठकर अपने भीतर प्रेम पैदा कर सकते हैं, क्योंकि आखिरकार यह आपका शरीर है, यह आपका मन यह आपकी भावना है, यह आपकी केमिस्ट्री है और अपने जीवन के सभी अनुभवों को आप खुद ही पैदा करते हैं। लोग इस बारे में जागरूक नहीं होते कि आप खुद ही अपने जीवन के निर्माता हैं, आप ही अपने जीवन को जैसे चाहते हैं, वैसे चलाते हैं। अब भी ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि उनके अनुभव उनके आस-पास रहने वाले लोगों और हालात पर निर्भर होते हैं।.
No comments:
Post a Comment